गणेश महोत्सव में देर रात तक गूंजे काव्य रस, बजीं तालियां

सीतापुर (संवाददाता): शहीद पार्क स्थित लालबाग में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत सोमवार रात 'लालबाग के राजा' के पंडाल में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। अर्पित मिश्र 'तेजस' के संयोजन व संचालन में कवियों ने हास्य, ओज और श्रृंगार रस की रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

हास्य कवि अजीत शुक्ल के व्यंग्य बाणों ने पंडाल को ठहाकों से भर दिया, वहीं विनीत तिवारी की ओजस्वी पंक्तियों ने राष्ट्रभक्ति का संचार किया। गीतकार दीपक सागर, आकांक्षा गुप्ता, गीतेश दीक्षित, शुभम शुक्ला व वेदांश वर्मा ने श्रृंगार रस के गीतों से भाव-विभोर किया। राघवेन्द्र सिंह राघव ने मनमोहक छंद प्रस्तुत किए।

समिति अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद रस्तोगी 'पालू' व संरक्षकों ने कवियों का स्वागत किया। इस मौके पर गप्पू रस्तोगी, सुशील अग्रवाल, मनीष मिश्रा, अजय जाधव, अंकुर रस्तोगी, सुधीर पाण्डेय और दयाशंकर रस्तोगी समेत सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। देर रात तक पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ